20 Apr 2024, 07:32:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उद्योग भवन, सचिवालय पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं आंशिक तौर पर बंद रहेगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 27 2020 8:40PM | Updated Date: Jan 27 2020 8:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 29 जनवरी को राजपथ पर ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह के कारण  उद्योग भवन और केन्द्रीय सचिवालय पर दिल्ली मेट्रो की सेवायें आंशिक रूप से बंद रहेंगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि 29 जनवरी को उद्योग भवन  पर दिन में दो बजे से शाम साढ़े छह बजे और केन्द्रीय सचिवालय पर  शाम चार बजे से शाम साढ़े छह बजे  उपलब्ध नहीं रहेंगी। केन्द्रीय सचिवालय के गेट नंबर एक पर  लोगों को स्टेशन में प्रवेश करने और बाहर निकलने की अनुमति दो बजे से शाम चार बजे तक ही होगी जबकि इस दौरान अन्य गेट बंद रहेंगे। सूत्रों ने बताया कि इस अवधि के दौरान केन्द्रीय सचिवालय पर येलो लाइन से वायलेट लाइन (कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह) और इसके विपरीत इंटरचेंज की सुविधा  होगी और इन स्टेशनों पर शाम साढ़े छह बजे मेट्रो सेवाएं सामान्य हो जाएंगी।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »