25 Apr 2024, 23:20:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

किसानो के लिए मोदी सरकार का बड़ा कदम : हर्षवर्धन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2019 12:54AM | Updated Date: Oct 24 2019 12:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने मोदी सरकार की प्रशंसा करते हुए बुधवार को कहा कि किसानो की वर्ष 2022 तक आय दोगुनी करने के लिए बड़ा कÞदम उठाया गया है। डॉ. हर्षवर्धन ने ट्वीट कर कहा,‘‘खुशहाल किसान, समृद्ध राष्ट्र 2022 तक देश के अन्नदाताओं की आय दोगुना करने की दिशा में नरेंद्र मोदी  जी की सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।’’ उन्होंने कहा कि सरकार ने 2020- 2021 के लिए रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने के निणर्य को मंजूरी दी है जिससे किसानों को काफी फायदा होगा। उल्लेखनीय है कि बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में किसानों की आय दोगुना करने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए वर्ष 2020-21 के लिए रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढोतरी करने का निर्णय लिया गया है। 

गेंहू के समर्थन मूल्य में 85 रुपए, मसूर के मूल्य 325 रुपए तथा सरसों के मूल्य में 225 रूपये की वृद्धि की गयी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में यहां हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बताया कि वर्ष 2020-21 के लिए रबी फसलों के समर्थन मूल्य बढाये गये हैं। गेंहू का समर्थन मूल्य 85 रूपये बढाकर 1925, जौ का 85 रूपये बढाकर 1525, सरसों का 225 रूपये बढाकर 4425 रूपये , चना 255 रूपये बढाकर 4875 , कुसुम के बीज 270 रूपये बढाकर 5215 और मसूर का मूल्य 325 रूपये बढाकर 4800 रूपये किया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »