29 Mar 2024, 19:47:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस ने दिल्ली के पांच पूर्व मंत्रियों को दिया कारण बताओ नोटिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2019 12:50AM | Updated Date: Oct 24 2019 12:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अनुशासन समिति ने दिल्ली सरकार में मंत्री रहे अपने पांच वरिष्ठ नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कांग्रेस की केंद्रीय अनुशासन समिति के सदस्य सचिव मोतीलाल वोरा ने बुधवार को यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन सभी नेताओं वरिश्ठ नेताओं के खिलाफ सार्वजनिकरूप से बयानबाजी करने के कारण यह नोटिस दिया गया है। इन सभी से नोटिस का जवाब 15 दिन के भीतर या 17 नवंबर से पहले देने को कहा गया है। जिन नेताओं को नोटिस जारी किया गया है उनमें दिल्ली की पूर्व मंत्री किरन वालिया, मंगतराम सिंघल, रमाकांत गोस्वामी, रोहित मनचंदा तथा जितेंद्र कुमार कोचर शामिल हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »