29 Mar 2024, 20:38:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

डिजिटल भारत: डिजिटल संस्कृति’ में हिस्सा लेंगे पटेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 12:06AM | Updated Date: Oct 21 2019 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री प्रसाद पटेल राष्ट्रीय सांस्कृतिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) की ओर से कल आयोजित होने वाले कार्यक्रम ‘डिजिटल भारत : डिजिटल संस्कृति’ में हिस्सा लेंगे। राजधानी के उपगरीय इलाके ‘द्वारका’ स्थित सीसीआरटी मुख्यालय में यह कार्यक्रम कल आयोजित होगा। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि पटेल सीसीआरटी के ई-पोर्टल और यू-ट्यूब चैनल का उद्घाटन करेंगे।

 

इसका उद्देश्य भारत को नयी डिजिटल दुनिया में प्रवेश दिलाना तथा भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना है। भारत के कम चर्चित स्थानों एवं उनके ग्रामीण एवं अर्द्धशहरी संस्कृति के अनजान पहलुओं को जानने और समझने के लिए सीसीआरटी ने ‘अनटोल्ड टेल्स ऑफ इंडियाज सिटीज’ श्रृंखला के तहत पुस्तकें प्रकाशित करनी शुरू की है और इसी श्रृंखला के तहत पटेल जीवन सिंह ठाकुर लिखित पुस्तक ‘देवास की सांस्कृतिक परम्परा’ का विमोचन भी करेंगे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »