17 Apr 2024, 05:03:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विधि विशेषज्ञ के. परासरण को नायडू ने किया सम्मानित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2019 5:14PM | Updated Date: Oct 20 2019 5:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को यहां कानूनी विशेषज्ञ एवं पूर्व एटॉर्नी जनरल के. परासरण को ‘सर्वाधिक प्रतिष्ठित वरिष्ठ नागरिक पुरस्कार’ से सम्मानित किया। नायडू ने बुजुर्गों के कल्याण के लिए कार्य करने वाले संगठन ‘एज केयर इंडिया’ की ओर से आयोजित बुजुर्ग दिवस समारोह पर परासरण को सम्मानित किया। उपराष्ट्रपति ने पूर्व एटॉर्नी जनरल की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘आज 92 वर्ष की उम्र में भीपरासरण कानून तथा शास्त्रों की जानकारियों, पांडित्य और नैतिक मूल्यों के मामले में भारतीय अधिवक्ताओं के पितामह माने जाते हैं।
 
नायडू ने कहा कि यह पुरस्कार विधि एवं न्याय के क्षेत्र में तथा असाधारण व्यक्तित्व के लिए  परासरण को दिया गया है, जिसके वह हकदार हैं। पूर्व एटॉर्नी जनरल ने ‘धर्म’ और ‘न्याय’ दोनों के लिए ही असाधारण योगदान दिया है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि अपनी विद्वता, परिश्रम, ईमानदारी एवं मानव मूल्यों पर अमल के लिए मशहूर  परासरण की विधिक पहचान व्यापक है। परासरण ने भी उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित किया। इस अवसर पर जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल एन एन वोहरा तथा एज केयर इंडिया के अध्यक्ष डॉ. कार्तिकेयन मौजूद थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »