26 Apr 2024, 02:05:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पति की लंबी उम्र की कामना के लिए महिला ने किया करवाचौथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2019 12:45AM | Updated Date: Oct 18 2019 12:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पंजाब , हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली , गुजरात और देश के अन्य हिस्सों में पति की लंबी उम्र की कामना के लिए में महिलाओं ने गुरुवार को करवा चौथ का व्रत पूरी शिद्दत से पूरा किया। करवा चौथ से पहले कईं दिनों से बाजारो में महिलाएं खरीददारी में बिजी थी और कल तो बाजारों में मेंहदी लगवाती देखी गई ।  आज दिन भर उन्होंने पतियों के साथ खरीदारी और इस मौके पर बाजारों में काफी भीड़ देखी गई। यह दिन सुहागिन स्त्रियों को लिए काफी अहम होता है। इस दिन महिलाएं उपवास करते हुए अपनी पति की लंबी आयु की कामना करती हैं।

 

शाम को पूजा-अर्चना करने और छलनी के जरिये चंद्रमा के दर्शन के बाद अपने पति को देखकर उसके हाथों से पानी पीकर अपना उपवास तोड़ती है। करवा चौथ 'शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है, 'करवा' यानी 'मिट्टी का बरतन' और 'चौथ' यानि 'चतुर्थी'। ऐसी मान्यता है  कि करवा चौथ की कथा सुनने से विवाहित महिलाओं का सुहाग बना रहता है, उनके घर में सुख, शांति, समृद्धि और संतान सुख मिलता है। इस बार का करवा चौथ 70 साल बाद रोहिणी नक्षत्र के साथ मंगलवार को पड़ने के कारण अधिक मंगलकारी है।

 

ज्योतिषियों के अनुसार, रोहिणी नक्षत्र और चंद्रमा में रोहिणी का योग होने से मार्कण्डेय और सत्याभामा योग भी बन रहा है। इसलिए पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए यह व्रत बहुत अच्छा है। करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम पांच बजकर 50 मिनट और तीन सेकेंड से शाम छह बजकर 58 मिनट और 47 सेकेंड तक था। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »