26 Apr 2024, 04:58:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चोरी के शक में मशहूर बिजनेसमैन की बहन की पीट-पीटकर हत्‍या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 1:21PM | Updated Date: Sep 22 2019 1:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। देश की राजधानी दिल्ली के महरौली में एक माकान मालिक ने एक महिला को चोरी के शक मार डाला है।  सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मृतक महिला की पहचान मंजू गोयल के रूप में की गई है।
 
यह घटना शनिवार की बताई जा रही  मिली जानकारी के  अनुसार मकान मालिक ने उस महिला को चोरी के शक में मार डाला है। पुलिस ने शव को एम्‍स के पोस्‍टमार्टम हाउस में भेज दिया है। इधर मकान मालिक और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस जांच जारी है।
 
44 साल की मंजू गोयल का ताल्‍लुक दिल्ली के मशहूर जिंदल कैटरर्स परिवार से था। जिंदल कैटरर्स के मालिक मंजू के भाई हैं। अपने भाइयों का फ्लैट होने के बावजूद मंजू किराए के घर में रहती थीं, क्योंकि उनके लिए अपने आत्मसम्मान से बढ़कर कुछ नहीं था। कहा जा रहा है कि चोरी के इल्‍जाम में मकान मालिक ने अपने परिवार के साथ मिलकर मंजू को बुरी तरह से पीटा। इससे वह जख्मी हो गई थीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »