20 Apr 2024, 19:47:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सीआरपीएफ में तीन से पांच साल पहले होगी पदोन्नति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2019 12:19AM | Updated Date: Sep 18 2019 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकार ने देश की आंतरिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को बड़ा तोहफा देते हुए उनके कैडर की समीक्षा को मंजूरी दे दी है जिससे अधिकारी रैंक से नीचे के 2 लाख 37 हजार पुलिसकर्मियों को बड़ा फायदा मिलेगा। बल की 1937 में स्थापना के बाद से उसके इतिहास में पहली बार कैडर समीक्षा की गयी है। इससे सिपाही से लेकर  निरीक्षक रैंक के दो लाख से भी अधिक पुलिसकर्मियों को पदोन्नति में बड़ा फायदा होगा जो लंबे समय से एक ही पद पर थे। 

अब इन पुलिसकर्मियों को पहले की तुलना में 3 से 5 वर्ष पहले ही पदोन्नति का लाभ मिल जायेगा। बल ने हाल ही में कैडर समीक्षा का यह प्रस्ताव गृह मंत्रालय को भेजा था जिसे आज मंजूरी दे दी गयी। कैडर समीक्षा से सूबेदार मेजर/ निरीक्षक के स्वीकृत पदों में 91 फीसदी की बढोतरी हुई है। अब इन पदों की संख्या 6271 हो गयी है जबकि उप निरीक्षक के पद दोगुना बढकर 17 हजार 403 हो गये हैं। इसी तरह सहायक उप निरीक्षक और हैड कांस्टेबल के पदों में क्रमश 34 तथा 40 प्रतिशत की बढोतरी हुई है। इस निर्णय से सिपाही से लेकर निरीक्षक तक के रैंक पर जल्द पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। वेतन बढने के साथ ही पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी बढेगी जिससे उनका मनोबल बढेगा और उन्हें दायित्व निर्वहन पर संतुष्टि होगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »