19 Apr 2024, 09:02:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बीबीएमबी के अध्यक्ष आईसीओएलडी के उपाध्यक्ष निर्वाचित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2019 12:42AM | Updated Date: Jun 18 2019 12:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा को 2019 से लेकर 2022 तक की अवधि के लिए बड़े बांधों पर अंतरराष्ट्रीय आयोग (आईसीओएलडी) का उपाध्यक्ष चुना गया है। बीबीएमबी ने सोमवार को यहां जारी बयान में कहा कि कनाड़ा के ओटावा में आयोजित आईसीओएलडी बोर्ड की 87वीं वार्षिक बैठक में शर्मा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुये।

आईसीओएलडी बांध इंजीनियंरिग में नॉलेज और अनुभव के आदान-प्रदान का एक प्लेटफॉर्म है। आईसीओएलडी के उपाध्यक्ष पद के लिए भारत, जापान और मिस्र के उम्मीदवारों में त्रिकोणीय मुकाबला था। आईसीओएलडी एक अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन है जो दुनिया भर में विशाल बांधों के प्रभाव, डिजाइन निर्माण और रखरखाव में दुनिया भर में प्रचलित बेहतरीन पेशेवर जानकारी का आदान-प्रदान करता है। भारत 17 वर्ष से आईसीओएलडी बोर्ड का सदस्य है। आईसीओएलडी के 101 देशो में 15000 सदस्य हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »