19 Apr 2024, 02:38:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वर्ल्ड फूड इंडिया का आयोजन एक नवम्बर से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2019 12:23AM | Updated Date: Jun 18 2019 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढावा देने के लिए इस वर्ष एक से चार नवम्बर तक दिल्ली में वर्ल्ड फूड इंडिया का आयोजन किया जायेगा। खाद्य प्रसंसकरण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने यहां संवाददाताओं को यह जानकारी दी। इस आयोजन में दुनिया की प्रमुख कम्पनियां हिस्सालेगी। इससे पहले सम्बन्धित विभिन्न मंत्रालयों और विभागों कम्पनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और उद्योग संघों के पदाधिकारियों की बैठक हुयी। इस संबंध में उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण करने वाले देशों के राजदूतो और वरिष्ठ अधिकारियों से भी बात की।  बैठक में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग क्षेत्र में निवेश बढाने परचर्चा हुयी।

बादल ने बताया कि वर्ल्ड फूड इंडिया के दौरान उच्च्स्तरीय सेमिनार , प्रदर्शनी , मुख्य कार्यपालक अधिकारी सम्मेलन और व्यावसायिक बैठकें होंगी। मंत्रालय इस आयोजन में कम से कम 15 देशों को भागीदार बनाना चाहता है और 80 देशों के हिस्सा लेने का प्रयास कर रहा है। उन्ळोंने बताया कि इस आयोजन की तैयारी शुरु कर दी गयी है इसके लिए 11 अंतरराष्ट्रीय तथा आठ घरेलू रोड शो किये जाने की योजना है। इस संबंध में राज्यों से भी बातचीत की जायेगी। उन्होंने कहा कि देश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग सालाना 11 प्रतिशत की दर से बढ रहा है। देश में कृषि आधारित प्रसंस्करण केवल 7.7 प्रतिशत ही है जो और विश्व में प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थो के निर्यात में भारत की हिस्सेदारी केवल दो प्रतिशत है । देशमें पिछले वर्ष भी वर्ल्ड फूड इंडिया का आयोजन किया गया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »