29 Mar 2024, 19:57:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

राजग बन गया है विश्वस्त आन्दोलन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2019 8:38PM | Updated Date: May 25 2019 8:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में गठबंधन की राजनीति को समय की मांग बताते हुये इसे मजबूत करने की जरुरत पर बल देते हुए आज कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एक विश्वस्त आन्दोलन बन गया है।  मोदी ने संसद के केन्द्रीय कक्ष में राजग संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद नवनिर्वाचित सांसदों और घटक दलों के नेताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने राष्ट्र के उज्जवल भविष्य के लिए गठबंधन की राजनीति शुरु की थी और अब इसे आदर्श बनाने की जरुरत है । राजग अब केवल गठबंधन ही नहीं बल्कि विश्वस्त आन्दोलन बन गया है। उन्होंने कहा कि राजग के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं जिनमें ‘क्षेत्रीय आकांक्षा और राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा’ शामिल है। 
 
राजग में  ‘इनर्जी ’ और ‘सिनर्जी’ का मेल है और ये ऐसे रसायन हैं जो सभी को जोड़कर चलते है। प्रधानमंत्री ने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान पैदा हुयी राजनीतिक कटुता को खत्म करने पर जोर देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए। जन प्रतिनिधियों का एक दायित्व होता है और चुनाव के दौरान जो उनके साथ रहे और जो भविष्य में उनके साथ होंगे दोंनों को समान रुप से साथ लेकर चलना चाहिए। मानवीय संवेदना में कोई पराया नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रचार अभियान उनके लिए तीर्थ यात्रा के समान था जिसमें उन्हें इस बात की अनुभूति हुयी कि जनता जनार्दन है, जनता ही ईश्वर का रुप है । 
 
 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »