20 Apr 2024, 01:48:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

साइक्लिस्ट नगद पुरस्कारों से सम्मानित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2019 6:59PM | Updated Date: May 21 2019 6:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इंडोनेशिया के जकार्ता में एशियाई ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में जबरदस्त प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले भारतीय जूनियर साइक्लिस्टों को मंगलवार को यहां नगद पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। भारतीय टीम ने इस प्रतियोगिता में चीन, कोरिया, जापान और कजाखिस्तान जैसे देशों के साइक्लिस्टों को पीछे छोड़ते हुये चार स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं। भारतीय जूनियर राइडर्स ने स्प्रिंट, कीरिन, टाइम ट्रायल और टीम स्प्रिंट में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास बनाया था।

भारतीय साइकिलिंग महासंघ के महासचिव ओंकार सिंह और साइकिलिंग महासंघ को अपना समर्थन दे रहे होंडा मोटर साइकिल और स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हरभजन सिंह ने साइक्लिस्टों को नगद पुरस्कारों से सम्मानित किया। हरभजन ने इस अवसर पर घोषणा की कि स्वर्ण विजेता को एक लाख, रजत विजेता को 75 हजार और कांस्य पदक विजेता को 50 हजार रूपये का नगद पुरस्कार दिया जा रहा है।

साथ ही टीम के दोनों कोचों को एक एक लाख रूपये दिये गये। सम्मानित होने वाले जूनियर साइक्लिस्टों में तीन स्वर्ण और एक रजत विजेता एसो, दो स्वर्ण और एक रजत विजेता रोनाल्डो सिंह लेतोनजाम, स्वर्ण विजेता जेम्स सिंह कीथेलाकपाम, स्वर्ण विजेता रोजित सिंह यांगलेम, रजत और कांस्य विजेता त्रिएशा पॉल, रजत विजेता निकिता निशा, रजत और कांस्य विजेता वेंकप्पा शिवप्पा केंगलगुटी, रजत और कांस्य विजेता बिलाल अहमद डार, कांस्य विजेता एलंगबम लेनचेनबा सिंह और कांस्य विजेता गुरप्रीत सिंह शामिल हैं। टीम के साथ सम्मानित होने वाले कोचों में वीएन सिंह और आर के शर्मा शामिल हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »