18 Apr 2024, 23:07:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

मेट्रो यात्रियों की संख्या में तीन लाख का इजाफा: डीएमआरसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2019 9:23PM | Updated Date: Mar 26 2019 9:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने मंगलवार को कहा कि वर्ष 2017 में किराये में बढ़ोत्तरी के बाद यात्रियों की संख्या में  कमी नहीं आई है बल्कि  तीन लाख की बढ़ोत्तरी हुई है। गौरतलब है कि कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि वर्ष 2017 में मेट्रो किराये में बढ़ोत्तरी के बाद यात्रियों की संख्या में कमी आई है। डीएमआरसी ने एक ट्वीट में कहा,‘‘यह स्पष्ट किया जाता है कि अक्टूबर 2017 में मेट्रो के यात्रियों की संख्या रोजाना
 
24.35 लाख थी और  फरवरी 2019 में यह संख्या बढ़कर  27.26 लाख हो गयी है तथा कुछ कुछ दिनों में यह आंकड़ा तीस लाख तक पहुंच गया था। इसलिए यह कहना गलत है कि मेट्रो रेल के यात्रियों की संख्या में कमी आ रही है बल्कि इसमें तीन लाख की बढ़ोत्तरी हुई है।’’  डीएमआरसी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि फरवरी 2019 में मेट्रो लाइन उपयोगिता आंकड़ा 50 लाख से अधिक था जो यह दर्शाता है कि दिल्ली मेट्रो में इंटरचेंज की सुविधा और विस्तृत मेट्रो नेटवर्क का फायदा अधिक लोगों ने उठाया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »