24 Apr 2024, 19:07:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

हरदीप पुरी की नीतियां ‘दिल्ली विरोधी’ : आप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 1:06AM | Updated Date: Mar 23 2019 1:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आप ने केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास मामलों के राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी की नीतियों को ‘दिल्ली विरोधी’ करार देते हुए कहा कि पार्टी दिल्ली वालों के समक्ष इस पक्ष को उजागर करेगी। आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के बारे में पुरी के एक बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्रीय मंत्री को भाजपा की चिंता करना चाहिए। मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए केजरीवाल पर लालायित होने का आरोप लगाते हुए उनकी आलोचना की थी।
 
भारद्वाज ने कहा, ‘केन्द्रीय मंत्री के रूप में जिस व्यक्ति के पास अपना कोई काम दिखाने लायक न हो, वह व्यक्ति चुनावी राजनीति पर अपना विश्लेषण दे रहा है।’ उन्होंने पुरी को ‘खुली बहस’ की चुनौती देते हुए कहा कि आप भाजपा और पुरी की दिल्ली विरोधी नीतियों और कामों को जनता के सम्मुख उजागर करेगी। भारद्वाज ने कहा राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी को आप की चिंता करने कर जरूरत नहीं है। अगले सात दिन तक आप दिल्ली में भाजपा के जनविरोधी चेहरे को उजागर करेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »