25 Apr 2024, 16:40:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली : फैक्ट्री में आग लगने से 9 मजदूर घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2019 11:28AM | Updated Date: Feb 16 2019 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राजधानी में शुक्रवार की सुबह एक नेल पॉलिश फैक्ट्री में लगी आग में कम से कम 9 मजदूर झुलस गए। एक अग्निशमन अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा, "तड़के 2.48 बजे दिल्ली फायर सर्विस नियंत्रण कक्ष को पश्चिमी दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल इलाके की एक नेल पॉलिश फैक्ट्री में आग की सूचना मिली।
 
आग को बुझाने के लिए दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची, यह आग एक रासायनिक कंटेनर से शुरू हुई थी। उन्होंने कहा, "आग को सुबह पांच बजे बुझाया गया। लेकिन, बचाव कार्य के दौरान मौका स्थल से नौ मजदूर घायल पाए गए। पीड़ितों की पहचान बबलू (20), छोटू (21), राम सिंह (21), कन्हैया (21), जग्गी (22), पप्पू (22), रवि (25), होली लाल (28) व बीरपाल (40) के रूप में हुई। इनका इलाज चल रहा है।"
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »