29 Mar 2024, 03:10:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

दिल्ली मे छाये बादल, बूंदाबांदी के आसार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2019 4:43PM | Updated Date: Feb 15 2019 4:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह से ही बादल छाये रहे। यहां न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह इस सत्र के औसतन तापमान से अधिक है। सुबह साढ़े आठ बजे तक आर्द्रता का स्तर 9। प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान साढ़े आठ बजे तक 9.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार वायु की गुणवत्ता में सुधार देखा गया है।

गुरुवार को इसका स्तर काफी खराब था। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में दिन भर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं। विभाग के अनुसार दिन का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »