मुंबई। महेंद्र सिंह धोनी को हमेशा ही उनके शांत व्यक्तित्व के लिए जाना जाता है। फिलहाल क्रिकेट से दूर चल रहे धोनी इन दिनों परिवार के साथ हैं और अच्छा वक्त बिता रहे हैं। इस दौरान उनकी पत्नी और धोनी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इस बार साक्षी ने जो तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की उसे देखकर एक बार फिर लोगों को धोनी के सरल और सादगी का सबूत मिल गया होगा।
इन तस्वीरों में धोनी साक्षी के सैंडल बांधते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए साक्षी ने कैप्शन दिया है- आपने जूतों के पैसे दिए हैं, इसलिए बांधेंगे भी आप ही। साक्षी और धोनी की इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है और बहुत वायरल हो गए हैं।