29 Mar 2024, 05:51:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL : पहली बार आॅक्शन का हिस्सा नहीं होंगे हैमरमैन मैडली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2018 11:35AM | Updated Date: Dec 7 2018 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के लिए नीलामी की प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण में है और सभी फ्रेंचाइजी इसके लिए तैयार नजर आ रही हैं। 18 दिसंबर को जयपुर में होने वाली खिलाड़ियों की आॅक्शन में इस बार द हैमरमैन यानी नीलामीकर्ता रिचर्ड मैडली बोली लगाते नजर नहीं आएंगे। एक दशक से भी ज्यादा समय से खेली जा रही इस लीग में यह पहला मौका है जब मैडली इसकी नीलामी में नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह ह्यू एडमीड्स खिलाड़ियों की बोली लगाएंगे, जो क्लासिक कारों के नीलामीकर्ता हैं। एडमीड्स को इसका 30 साल का अनुभव है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »