20 Apr 2024, 01:09:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जम्मू में युवाओं को फिटनेस के गुर सिखाएंगे ब्रेट ली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2018 11:20AM | Updated Date: Nov 29 2018 11:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। पूर्व आॅस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली गुरुवार को जम्मू पहुंचेंगे और स्वास्थ्य से जुड़े एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कटरा स्थित श्री माता वैष्णो देवी नारायण अस्पताल में एक कार्यक्रम में आॅस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम आॅस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिमरनदीप सिंह ने बताया कि ब्रेट ली इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे और अपना भाषण देंगे। ब्रेट कार्यक्रम में युवाओं को फिटनेस पर अपना वक्तव्य देंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »