25 Apr 2024, 21:47:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टी-20 विश्व कप : महिला क्रिकेट टीम का सामना कल इंग्लैंड से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2018 10:54AM | Updated Date: Nov 22 2018 10:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गयाना। अभी तक हर मैच में एकतरफा प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सामने टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में उस इंग्लैंड की चुनौती होगी, जिसने एक साल पहले भारत को वनडे विश्व कप का खिताब जीतने से रोका था। भारत अगर जीतता है तो वह पहली बार विश्व कप के फाइनल में जगह बनाएगा। भारतीय समयानुसार ये मैच शुक्रवार की सुबह खेला जाएगा। भारत की कोशिश पिछले साल विश्व कप फाइनल में मिली हार की कड़वी यादों को खत्म करने की भी होगी। इंग्लैंड ने 50 ओवरों के विश्व कप के रोमांचक फाइनल में भारतीय टीम को नौ रन से हराया था। टूर्नामेंट से हालांकि भारत में महिला क्रिकेट के एक नए युग की शुरुआत हुई हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »