29 Mar 2024, 20:05:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL में बड़ा फेरबदल : यूवी पंजाब से तो गौतम गंभीर दिल्ली से बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2018 11:43AM | Updated Date: Nov 16 2018 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अगले महीने होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी से पहले लीग की दिग्गज टीमों में बड़े फेरबदल किए गए हैं। एक ओर जहां किंग्स इलेवन पंजाब ने दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह को टीम से बाहर कर दिया, तो वहीं दिल्ली डेयरडेविल्स ने उम्मीद के अनुरूप गौतम गंभीर को बाहर किया, जिन्होंने 2018 सत्र के बीच में खराब फॉर्म के कारण हटने का फैसला किया था।
 
गंभीर के अलावा दिल्ली ने जेसन रॉय, जूनियर डाला, लियाम प्लंकेट, मोहम्मद शमी, सयान घोष, डैनियल क्रिस्टियन, ग्लेन मैक्सवेल, गुरकीरत सिंह मान और नमन ओझा को भी हटा दिया है। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स ने भी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को बाहर कर दिया। खास बात ये है कि राजस्थान रॉयल्स ने उनादकट को 11.5 करोड़ रुपये की राशि में खरीदा था। वहीं किंग्स इलेवन पंजाब ने जनवरी में नीलामी में दो करोड़ रुपये के आधार मूल्य में खरीदा था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »