19 Apr 2024, 06:47:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस विज्ञापन के कारण विवादों में फंसे विराट, सरकार ने लगाई रोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2018 12:00PM | Updated Date: Nov 12 2018 12:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। क्रिकेटर विराट कोहली अपने एक विज्ञापन को लेकर विवादों में फंस गए है। सरकार ने उनके एक एेड पर रोक लगा दी है। हीरो मोटो कॉर्प को अपनी बाइक Xtreme 200 R का वह विज्ञापन वापस लेना पड़ा है जिसमें क्रिकेटर विराट कोहली खतरनाक तरीके से बाइक चलाते नजर आ रहे थे। हाल में हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को अपना नया ब्रैंड एंबेसडर बनाया था। कंपनी ने विराट का नाम हीरो के ऐड कैंपेन में उन्हें बाइक Xtreme 200R के लिए जोड़ा। यह बाइक सितंबर महीने में लॉन्च हुई थी। इस विज्ञापन को लेकर ट्रांसपोर्ट मंत्रालय ने एडवर्टाइजिंग स्टैंडर्ड काउंसिंल ऑफ इंडिया से इस पर रोक लगाने को कहा था। बता दें कि विराट कोहली विज्ञापन के जरिए सलाना 175 करोड़ की कमाई करते है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »