19 Apr 2024, 11:32:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL : 10 साल बाद फिर दिल्ली डेयरडेविल्स में लौटे शिखर धवन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2018 11:03AM | Updated Date: Nov 6 2018 11:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 10 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अपनी पुरानी टीम दिल्ली डेयरडेविल्स में लौट आए हैं। दिल्ली के रहने वाले शिखर वर्ष 2019 के आईपीएल सत्र में दिल्ली के लिए खेलेंगे। दिल्ली डेयरडेविल्स ने सोमवार को एक बयान में यह घोषणा की। 32 वर्षीय शिखर 2008 में आईपीएल के पहले सत्र में दिल्ली के लिए खेले थे। उनकी मौजूदा टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली के साथ तीन खिलाड़ियों विजय शंकर, अभिषेक शर्मा और शाहबाज नदीम के बदले में उन्हें रिलीज किया है। हैदराबाद ने गत वर्ष धवन को नीलामी में रिटेन नहीं किया था, लेकिन 5.2 करोड़ रुपए देकर उन्हें वापस खरीदा था।
 
धवन अपनी कीमत से संतुष्ट नहीं हैं ऐसे में हैदराबाद ने उन्हें रिलीज कर दिया है। वहीं दिल्ली ने शंकर को 3.2 करोड़, नदीम को 3.2 करोड़ और अभिषेक को 55 लाख रुपए में खरीदा था, जिसकी कुल कीमत 6.95 करोड़ रुपए बैठती है। समझा जाता है कि इसके बराबर हैदराबाद ने दिल्ली के लिए शिखर को रिलीज किया है। शिखर ने आखिरी बार दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए आईपीएल के पहले संस्करण 2008 में खेला था, जिसके बाद वह मुंबई में कुछ वर्ष खेले और फिर हैदराबाद से जुड़ गए थे। वह एक वर्ष के लिए डेक्कन चार्जर्स के लिए भी खेले थे, लेकिन फिर 2013 से हैदराबाद में खेल रहे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »