29 Mar 2024, 07:39:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित शर्मा ने जड़े सबसे तेज 200 छक्के - अफरीदी को भी छोड़ा पीछे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2018 1:02PM | Updated Date: Nov 2 2018 1:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विंडीज के खिलाफ 5वें वनडे में रोहित शर्मा (नाबाद 63 रन, 56 गेंद, 5 चौके और 4 छक्के) ने दूसरा छक्का लगाते ही वनडे क्रिकेट का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह उनके वनडे कॅरियर का 200वां छक्का रहा। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व आॅलराउंडर शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ा। अफरीदी ने यहां तक पहुंचने के लिए 195 पारियां खेली थीं, जबकि रोहित ने 187वीं पारी में यह उपलब्धि अपने नाम कर ली।
 
सबसे कम पारियों में 200 छक्के तक पहुंचने के मामले में रोहित, अफरीदी के बाद एबी डि विलियर्स (214) का नंबर आता है। चौथे नंबर पर ब्रेंडन मैक्कुलम (228) हैं, जबकि 5वें नंबर पर क्रिस गेल (241) हैं। भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले महेंद्र सिंह धोनी हैं। अब तक कॅरियर में 331 वनडे खेल चुके धोनी ने 281 पारियों में कुल 218 छक्के जड़े हैं और सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में वह दुनिया के चौथे बल्लेबाज हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »