29 Mar 2024, 04:20:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

श्रीलंकाई बल्लेबाज के सिर पर लगी गेंद - हुए चोटिल, पहुंचे अस्पताल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2018 6:23PM | Updated Date: Oct 31 2018 6:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंकाई बल्लेबाज पाथुन निशांका सिर पर गेंद लगने से चोटिल हो गये जिससे उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ गया। इसके बाद श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच चल रहे अभ्यास मैच को बुधवार को रद्द करना पड़ गया।  20 साल के निशांका शॉर्ट लेग पर खड़े थे जब आॅफ स्पिनर निशान पेरिस की गेंद पर जोस बटलर ने शॉट खेला जो निशांका के सिर पर जा लगा। उन्होंने उस समय हेलमेट पहना हुआ था लेकिन गेंद सिर पर इतनी तेजी से लगी कि वह जमीन पर गिर पड़े। 
 
श्रीलंकाई खिलाड़ी के गिरते ही इंग्लैंड के टीम डॉक्टर मोइज मुगल पिच पर दौड़कर पहुंचे और निशांका की हालत जांची। निशांका 20 मिनट तक मैदान पर बेसुध पड़े रहे जिसके बाद स्ट्रेचर पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि निशांका चोट लगने के बाद बेहोश नहीं हुए थे लेकिन उन्हें गर्दन में तेज दर्द था।
 
श्रीलंका बोर्ड एकादश के कोच अविश्का गुनावर्दने ने कहा - फिलहाल निशांका की हालत स्थिर है, लेकिन डॉक्टर उनका एमआरआई स्कैन करा रहे हैं ताकि जांचा जा सके कि उनके अंदरूनी हिस्से में खून का रिसाव हुआ है या नहीं। निशांका के हेलमेट से लगकर गेंद लेग स्लिप में खड़े एंजेलो मैथ्यूज के हाथों में जा पहुंची जिससे बटलर आउट हो गये लेकिन इस हादसे से सभी काफी चिंतिति दिखे और 20 वर्षीय बल्लेबाज के पिच पर गिरने से मैच में हुई 20 मिनट की देरी हुई और फिर टीमें चायकाल के लिये चली गई। निशांका ने श्रीलंका की अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिये 14 प्रथम श्रेणी, 10 ए लिस्ट और पांच ट्वंटी 20 मैच खेले हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »