29 Mar 2024, 19:11:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मिताली राज ने तोड़ा स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड, टी-20 में किया कुछ ऐसा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2018 10:43AM | Updated Date: Oct 25 2018 10:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मिताली राज ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 61 गेंदों में 105 रन बनाए, जो किसी भारतीय महिला बल्लेबाज का टी-20 में सर्वाधिक स्कोर भी है। इससे पहले का रिकॉर्ड स्मृति (102) के नाम पर था। मिताली ने केवल 31 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया जबकि शतक के लिए उन्होंने 59 गेंदें खेली। उनकी इस पारी की मदद से भारत ने पांच विकेट पर 184 रन बनाए। आॅस्ट्रेलियाई टीम इसके जवाब में नौ विकेट पर 156 रन ही बना पाई। 
 
स्मृति (01), जेमिमा रोड्रिग्स (05), डी हेमलता (02) और अनुजा पाटिल (0) जल्दी पवेलियन लौट गई, लेकिन मिताली क्रीज पर जमी रही। उन्होंने अपनी पारी में 18 चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान हरमनप्रीत कौर (33 गेंदों पर 57) ने उनका अच्छा साथ दिया। इन दोनों ने 85 रन की साझेदारी की। हरमनप्रीत की पारी में छह चौके और तीन छक्के शामिल हैं। आॅस्ट्रेलियाई टीम किसी भी समय लक्ष्य हासिल करने की स्थिति में नहीं दिखी। उसकी तरफ से सलामी बल्लेबाज ताहिला मैकग्रा ने सर्वाधिक 47 रन बनाए। भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा, पूनम यादव और अनुजा पाटिल ने दो-दो विकेट लिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »