29 Mar 2024, 11:30:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दूसरे टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका ने जिंबाब्वे को 6 विकेट से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2018 11:24AM | Updated Date: Oct 14 2018 11:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पॉचेफस्ट्रम। दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार देर रात खेले गए दूसरे मुकाबले में जिंबाब्वे को छह विकेट से मात देते हुए तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने वाली जिंबाब्वे को निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 132 रनों पर रोक दिया और इस आसान से लक्ष्य को 15.4 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। 
जिंबाब्वे के सिर्फ चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके। उसके लिए सबसे ज्यादा 41 रन सीन विलियम्स ने बनाए। विलियम्स ने अपनी पारी में 28 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और तीन छक्के मारे। ब्रेंडन टेलर ने 35 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली। कप्तान हेमिल्टन मासाकाड्जा ने 21 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका को हालांकि अच्छी शुरुआत नहीं मिली।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »