29 Mar 2024, 20:31:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट के साथ सेल्फी के लिए फैन ने तोड़ा सुरक्षा घेरा, लगाया गले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2018 4:01PM | Updated Date: Oct 12 2018 4:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिये किसी भी हद तक जा सकते हैं और ऐसा ही कुछ वेस्टइंडीज के साथ यहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन हुआ जब एक प्रशंसक सुरक्षा घेरा तोड़कर विराट तक पहुंच गया।
 
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट में सुबह के सत्र में जब मेहमान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया तो भारतीय टीम फील्डिंग के लिए मैदान पर मौजूद थी। उसी दौरान एक व्यक्ति सुरक्षा घेरा तोड़ते हुये और बैरीकेड पर छलांग लगाकर मैदान पर पहुंच गया और विराट के नजदीक पहुंच गया। 
 
उस प्रशंसक ने भारतीय कप्तान को गले से लगा लिया और फिर जबरन उनके साथ सेल्फी लेने का प्रयास करने लगा। विराट हालांकि उस व्यक्ति से दूर होकर बचते नजर आए जबकि सुरक्षाकर्मियों ने उसे विराट से दूर करने का प्रयास किया। इससे पहले राजकोट टेस्ट में भी विराट को ऐसी ही असहज स्थिति का सामना करना पड़ा था जब भारतीय क्रिकेटर पिच पर जबरन आये कई लोगों से घिर गये थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »