29 Mar 2024, 07:56:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विजय हजारे ट्रॉफी में खेल सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी, कर रहे हैं ट्रेनिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2018 4:23PM | Updated Date: Oct 10 2018 4:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी घरेलू विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट में क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके झारखंड क्रिकेट टीम के लिए खेल सकते हैं। झारखंड क्रिकेट टीम के क्वार्टरफाइनल में क्वालीफाई करने के बाद धोनी के घरेलू टीम में खेलने की संभावना बनी है। वह झारखंड की टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं लेकिन ग्रुप लीग में उसकी तरफ से खेलने नहीं उतरे थे। वह हाल ही में एशिया कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे।
 
धोनी पिछले कुछ समय से खराब फार्म से गुजर रहे हैं और उनकी बल्लेबाजी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। धोनी टेस्ट से संन्यास के बाद से सीमित ओवर प्रारूप में ही खेल रहे हैं। उन्होंने मौजूदा वर्ष में 15 वनडे और सात ट्वंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में ही हिस्सा लिया है जबकि घरेलू क्रिकेट में भी वह हिस्सा नहीं लेते हैं। विजय हजारे ट्रॉफी के सभी नॉकआउट मैच बेंगलुरू में खेले जाने हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »