24 Apr 2024, 11:53:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

Ist Test: राजकोट में पृथ्वी शॉ का धमाका- भारत पहले दिन- 364/4

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2018 6:08PM | Updated Date: Oct 4 2018 6:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजकोट। भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में चार विकेट के नुकसान पर 364 रन बनाए लिए हैं। भारत के लिए कप्तान विराट कोहली 72 और ऋषभ पंत 17 रनों पर नाबाद लौटे। 
 
भारत को अच्छी शुरुआत देने में 18 वर्षीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (134) ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पदार्पण टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले युवा बल्लेबाजों की सूची में चौथा स्थान हासिल किया। इसके अलावा, चेतेश्वर पुजारा (86) ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। अजिंक्य रहाणे ने 41 रनों का योगदान दिया। वेस्टइंडीज के लिए इस पारी में शेनन गेब्रिएल, शेरमान लेविस, रॉस चेस और देवेंद्र बीशू ने एक-एक विकेट लिए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »