29 Mar 2024, 05:38:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अब टीम इंडिया के 'फिनिशर' नहीं हैं धोनी : अनिल कुंबले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2018 12:02PM | Updated Date: Oct 4 2018 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय वनडे टीम ने हाल ही में 7वीं बार एशिया कप जीतकर बता दिया कि वो अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप जीतने के बड़े दावेदार हैं। हालांकि इस समय टीम इंडिया को मैच फिनिशर (टीम को जीत तक ले जाने वाला) बल्लेबाज की कमी खल रही है और इसी कारण कई लोग धोनी की बैटिंग पर सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच पूर्व कप्तान और लेग स्पिनर अनिल कुंबले का मानना है कि धोनी को मैच फिनिशर के रूप में नहीं देखना चाहिए।
 
बता दें कि एशिया कप में भले ही टीम इंडिया का प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन टीम का मध्यक्रम काफी कमजोर नजर आया। एक समय पर दुनिया के सबसे अच्छे 'फिनिशर' कहे जाने वाले एम एस धोनी अब आक्रामक बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे हैं।अनिल कुंबले ने कहा, भारतीय वनडे टीम की मध्यक्रम बल्लेबाजी कमजोर नजर आ रही है और टीम अब धोनी पर मैच खत्म करने के लिए निर्भर नहीं रह सकती। उन्होंने कहा कि धोनी को अब करियर के इस मोड़ पर अपना खेल एंजॉय करने देना चाहिए और युवा खिलाड़ियों के साथ मिलकर उन्हें मैच के अंत तक खेलने देना चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »