19 Apr 2024, 18:36:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विंडीज के खिलाफ विराट कोहली से बेहतर है अश्विन का रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2018 12:51PM | Updated Date: Oct 3 2018 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। यूएई में एशिया वर्ल्ड कप जीतने के बाद गुरुवार को विंडिज  के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच खेलने के लिए विराट सेना मैदान में उतरने के लिए तैयार है। कप्तान विराट कोहली का यूं तो विंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा तो नहीं है पर वो इसमें सुधार करना चाहेंगे। वहीं स्पिनर रविंचद्रन अश्विन पर भी सबकी निगाहें होंगी। वो इसलिए, क्योंकि उनका रिकॉर्ड विंडिज के खिलाफ काफी अच्छा है। यहां तक कि वो रनों के मामले में कोहली को भी मात देते हैं।
 
आर अश्विन आज के समय में भारतीय टीम के सबसे प्रसिद्ध स्पिनर हैं और आराम के बाद अश्विन का खे़ल एक अलग चरण पर देखने को मिलेगा। वहीं उनके रिकॉर्ड पर नजर डालें तो बल्लेबाजी में कोहली से भी ज्यादा औसत विंडिज के खिलाफ हैं आर अश्विन का विंडिज के खिलाफ अश्विन ने कुल 9 टेस्ट मैच खेले हैं। उनका औसत 56.66 का रहा है। जो उनकी सबसे अच्छी पारियों में से एक है। वहीं विंडिज के खिलाफ अश्विन ने 124 रन की सबसे बड़ी पारी के साथ कुल 510 रन बनाए हैं। वहीं आर अश्विन ने टेस्ट मैंचो में विंडिज के खिलाफ 4 टेस्ट शतक लगाए हैं। 
 
वहीं अगर बात कि जाए कोहली की तो विंडिज के खिलाफ प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं है, क्योंकि कोहली ने 10 टेस्ट मैच में विंडिज के खिलाफ औसत महज 38.61 का रहा हैं और उन्होंने 200 रन की बड़ी पारी खेली है, लेकिन उनके खाते में केवल 502 रन ही हैं। कोहली दुनिया में सबसे ज्यादा शतक मारने वालों की लिस्ट में लगातार दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए उपर चढ़ रहे हैं। विंडिज की बात करें तो यहां कोहली से आगे अश्विन नजर आते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »