28 Mar 2024, 21:49:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

यह ट्रॉफी टूर्नामेंट में अच्छे खेल का नाम है: रोहित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2018 7:41PM | Updated Date: Sep 29 2018 7:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बंगलादेश के खिलाफ रोमांचक मैच में जीत के साथ सातवीं बार एशिया कप खिताब जीतने पर अपनी टीम की प्रशंसा की है और कहा कि पूरे टूर्नामेंट में  खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत से ही यह ट्रॉफी हासिल हुई है। नियमित कप्तान विराट कोहली की अनुपस्थिति में कप्तानी संभाल रहे रोहित के नेतृत्व में भारत ने बंगलादेश को शुक्रवार को यहां हुये फाइनल में आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में तीन विकेट से पराजित किया और एशिया कप में सातवीं बार चैंपियन बन गया। रोहित ने फाइनल जीतने के बाद अपनी टीम की तारीफ की और कहा कि हर विभाग में उसका प्रदर्शन अच्छा था। उन्होंने कहा," हमारे स्पिनरों ने पिछले छह से आठ महीने में निरंतर अच्छा खेल दिखाया है और हमारे लिये यह सकारात्मक बात है।

इस विकेट पर तेजÞ गेंदबाजों के लिए भी स्थिति अच्छी नहीं थी क्योंकि यह पिच उनके लिए मददगार नहीं थी। लेकिन उनके पास अच्छी समझ थी। बंगलादेश के खिलाफ भले ही भारत जीत के दावेदार के रूप में उतरा लेकिन उसे विपक्षी टीम ने आखिरी गेंद तक नचाया और मुकाबले को बराबरी का बना दिया। हालांकि केदार जाधव ने आखिरी समय में 27 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से अपने नाबाद 23 रनों की बदौलत जीत तक पहुंचाया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »