29 Mar 2024, 20:57:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रिकॉर्ड सातवीं बार एशिया का बादशाह बना भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2018 3:31PM | Updated Date: Sep 29 2018 3:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। भारत रोमांच की पराकाष्ठा तक पहुंचे फाइनल में शुक्रवार को आखिरी गेंद पर बंगलादेश को तीन विकेट से पराजित कर सातवीं बार एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का बादशाह बन गया।

भारत ने बंगलादेश को उसके ओपनर लिटन दास (121) के शानदार शतक के बावजूद 48.3 ओवर में 222 रन पर रोक दिया था और फिर मध्य ओवरों में रोमांचक उतार-चढाव से गुजरते हुए 50 ओवर में सात विकेट के नुक्सान पर 223 रन बनाकर खिताब अपने नाम कर लिया।

भारत ने इससे पहले इस टूर्नामेंट को छह बार - 1984, 1988, 1990–91, 1995, 2010 में 50 ओवर के प्रारूप में और 2016 में ट्वंटी-20 प्रारूप में जीता था। भारत ने 2016 के एशिया कप में बंगलादेश को फाइनल में आठ विकेट से हराया था। भारत ने आठ साल के बाद 50 ओवर के प्रारूप में एशिया कप जीता।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »