29 Mar 2024, 05:42:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

संजू सैमसन ने किया शादी का ऐलान - कॉलेज फ्रेंड 5 साल तक चली मोहब्बत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2018 12:03PM | Updated Date: Sep 11 2018 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

केरल। भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन जल्द ही शादी के बंधन में बंधन जा रहे हैं। रविवार को केरल के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने फेसबुक पर अपने दिल की बात कही। 23 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर घोषणा करते हुए अपनी लवस्टोरी का जिक्र भी किया।
अपनी मंगेतर चारू के साथ एक फोटो पोस्ट करते हुए संजू ने लिखा कि, 22 अगस्त, 2013 को रात के 11.11 बजे मैंने उन्हें एक 'Hi' भेजा था। उस दिन से लेकर अब तक 5 साल हो चुके हैं और मैं उनके साथ एक फोटो पोस्ट करने का इंतजार कर रहा था और दुनिया को बताना चाहता था कि मैं इनसे प्यार करता हूं और यह मेरे लिए कितनी खास हैं।
 
संजू ने आगे लिखा कि हम साथ में समय बिताते थे, लेकिन सार्वजनिक रूप से कभी साथ नहीं घूम पाए, लेकिन आज से घूम सकते हैं। हमारे परिजनों को शुक्रिया, जो इस रिश्ते के लिए खुशी-खुशी मान गए। संजू और चारू दोनों मैर इवानियोस कॉलेज में साथ पढ़ा करते थे।
 
चारू के पिता बी रामेश कुमार एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि यह शादी 22 दिसंबर को होगी। दोनों परिवारों की सहमति और आशीर्वाद के बाद यह फैसला लिया गया। चारू वर्तमान में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही हैं। 19 जुलाई 2015 को जिम्बॉब्वे के खिलाफ हरारे में भारतीय टीम की ओर से एकमात्र टी-20 खेल चुके संजू सैमसन अगले मौके की तलाश में हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »