25 Apr 2024, 11:45:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट कोहली ने तोड़ा सचिन-लारा का ये रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2018 6:49PM | Updated Date: Sep 10 2018 6:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। साल 2014 के नाकाम दौरे से उबरते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस बार शानदार प्रदर्शन कर ना केवल अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया बल्कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान बल्लेबाजी में कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पहले पायदान पर तो काबिज हैं ही साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रनों का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
 
सचिन-लारा का रिकॉर्ड तोड़ा
कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम  पारियों में 18 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि कैरियर की 382वीं पारी में हासिल की। कोहली से पहले सबसे तेजी से 18 हजार इंटरनेशनल रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा के नाम दर्ज था। लारा ने 411 पारियों में ये कारनामा किया था। इस मामले में तीसरे पायदान पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर हैं। तेंडुलकर ने 412 पारियों में यह कारनामा किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »