28 Mar 2024, 16:11:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दक्षिण अफ्रीका का ये ऑलराउंडर बना दिल्ली रणजी टीम का सलाहकार कोच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 3 2018 6:17PM | Updated Date: Sep 3 2018 6:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व धुरंधर आॅलराउंडर लांस क्लूजनर को दिल्ली रणजी टीम का सलाहकार कोच नियुक्त किया है। डीडीसीए ने यह जानकारी देते हुए बताया कि क्लूजनर को दिल्ली रणजी टीम का सलाहकार कोच और पूर्व बल्लेबाज मिथुन मन्हास को टीम का कोच नियुक्त किया गया है। शंकर सैनी को टीम का मैनेजर और सैफ नकवी को फिजियोथेरेपिस्ट बनाया गया है।
 
46 वर्षीय क्लूजनर ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 49 टेस्ट और 171 वनडे खेले। उन्होंने टेस्ट में 1906 रन बनाने के अलावा 80 विकेट लिए जबकि वनडे में उन्होंने 3576 रन बनाने के अलावा 192 विकेट लिए। क्लूजनर ने 2004 में अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था। क्लूजनर मंगलवार को 47 साल के हो रहे हैं।
 
जम्मू में जन्मे 38 वर्षीय मन्हास को कभी भारत की तरफ से खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने अपनी अधिकतर प्रथम श्रेणी क्रिकेट दिल्ली की तरफ से खेली लेकिन उनका आखिरी प्रथम श्रेणी मैच नवम्बर 2016 में हिमाचल प्रदेश की तरफ से था। मन्हास ने 157 प्रथम श्रेणी मैचों में 9714 रन बनाये।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »