26 Apr 2024, 04:11:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी के नाम पर अमेरिकी महिला से ठग लिए 60 लाख रुपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 3 2018 11:48AM | Updated Date: Sep 3 2018 11:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के एक शख्स ने अमेरिकी महिला से 60 लाख रुपए की ठग लिए। जानकारी मिली है कि बिहार के इस शख्स ने भारतीय मूल की अमेरिकी महिला से दावा किया कि वह उस कंपनी का मालिक है, जिसका प्रचार टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी करते हैं। इसे जानकर वह महिला भी बिहार के व्यक्ति के झांसे में आ गई।
 
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक बिहार के उक्त शख्स का नाम ज्योति रंजन बताया जा रहा है। ज्योति ने महिला को बताया कि वह टेक्नोलॉजी कंपनी का मालिक और एक सफल व्यवसायी है। इस बीच ज्योति रंजन और महिला के बीच प्यार परवान चढ़ा, जहां बिहार के व्यक्ति ने शादी करने का झूठा वादा भी किया। ज्योति ने इस तरह महिला से करीब 60 लाख रुपए ठग लिए और इसकी सच्चाई तब निकलकर सामने आई जब बिहार के आदमी ने और भी पैसों की मांग की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »