29 Mar 2024, 21:20:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्रुणाल पांड्या का बड़ा सपना - 2019 वर्ल्‍ड कप के लिए टीम इंडिया में चाहते हैं खेलना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2018 11:53AM | Updated Date: Aug 26 2018 11:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के भाई  क्रुणाल पांड्या भी अब टीम इंडिया में शामिल होना चाहते हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए क्रुणाल अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों का लोहा मनवा चुके हैं।
 
क्रुणाल 2016 से ही आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। 27 वर्षीय क्रुणाल इस समय अपना पूरा ध्यान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने पर लगा रहे हैं। क्रुणाल का लक्ष्य वर्ष 2019 में इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए चुनी जाने वाली भारतीय टीम का हिस्सा बनना है।
 
मुंबई इंडियंस की आधिकारिक वेबसाइट पर क्रुणाल ने कहा - मेरा लक्ष्य देश के लिए खेलना है। ईमानदारी से कहूं तो विश्व कप में भारत के लिए खेलना मेरा सपना है। भारतीय स्टार आॅलराउंडर हार्दिक पांड्या के बड़े भाई क्रुणाल को जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ हुई ट्वंटी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया था। हालांकि तीन मैचों की इस सीरीज में क्रुणाल को एक भी मैच में अंतिम एकादश में जगह नहीं मिल पाई थी। भारत ने यह सीरीज 2-1 से जीती थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »