29 Mar 2024, 05:51:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सुनील गावस्कर के बाद अब सौरव गांगुली ने दी विराट को 'अहम सलाह'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2018 1:52PM | Updated Date: Aug 8 2018 1:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के बाद अब सौरव गांगुली ने भी भारतीय कप्तान विराट कोहली को नसीहत दी है। गांगुली ने कहा कि अगर आप कप्तान हैं, तो टीम की हार के लिए आपकी आलोचना होगी और जीत के लिए आपकी ही प्रशंसा की जाएगी। कोहली को टीम से निकालने से पहले अपने बल्लेबाजों को उचित मौका देना चाहिए। 
 
उन्होंने कहा कि कप्तान को अपने खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाना चाहिए। यह उसकी टीम है और केवल वहीं उनकी मानसिकता को बदल सकता है। कप्तान को अपने खिलाड़ियों के साथ बैठना होगा और उन्हें बताना होगा कि वह कर सकते हैं, ताकि वे खुद को साबित करके दिखाएं।
 
गांगुली ने कहा कि कोहली को अपने खिलाड़ियों को समय देना चाहिए और उन्हें बताना चाहिए कि वे मैदान पर बिना किसी डर के खेलें। यह सच है कि अंतिम एकादश में लगातार बदलाव से खिलाड़ियों को यह डर महसूस होता है कि इतने साल के बाद भी वे टीम प्रबंधन का विश्वास हासिल नहीं कर पा रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »