23 Apr 2024, 16:55:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मोहम्मद शमी की गेंदबाजी से नाराज पत्‍नी हसीन जहां, फिर लगाया ये आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2018 1:53PM | Updated Date: Aug 3 2018 1:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इंग्लैंड में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी ने उम्र छुपाने का संगीन आरोप लगाया है। उत्तर प्रदेश के अमरोहा निवासी शमी पर पत्नी हसीन जहां ने फेसबुक पर अपनी भड़ास निकाली है। उन्हें 420 कहकर संबोधित करने के साथ ही उम्र छिपाने के आरोप लगाए हैं।
 
इंग्लैंड में टीम इंडिया की तरफ से तेज गेंदबाजी की कमान संभाल रहे शमी पर हसीन जहां ने अपने फेसबुक एकाउंट पर शमी की अलग-अलग मार्कशीटें भी पोस्ट की हैं और अन्य दस्तावेज जिसमें शमी के जन्मतिथि अलग-अलग है। हसीन ने ये भी आरोप लगाया कि इतना बड़ा फ्रॉड करने के बाद भी शमी को हर तरफ का सपोर्ट मिल रहा है। लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। फिलहाल इस मामले पर शमी और उनके परिजनों ने अभी चुप्पी साध रखी है। हसीन जहां ने शमी पर यह हमला करीब दो महीने बाद बोला है। 
 
इससे पहले पांच मार्च उसने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने पति मोहम्मद शमी पर दूसरी महिलाओं से संबंध होने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं हसीनजहां ने जेठ यानि शमी के बडे भाई हसीब पर दुष्कर्म, ससुरालियों पर मारपीट व दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए ससुरालियों के विरुद्ध कोलकाता में मुकदमा भी दर्ज कराया था।  
 
मोहम्मद शमी टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड में टैस्ट मैच खेल रहे हैं। इससे पहले वे समझौता या सुलह के सारे रास्ते बंद होने के बाद फिर से मॉडलिंग की दुनिया में लौट गई थीं। उन्होंने तब कहा था कि वे अपने और बेटी के भविष्य के लिए दोबारा से इस कैरियर में उतरी हैं। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »