29 Mar 2024, 21:13:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2018 10:28AM | Updated Date: Aug 3 2018 10:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दांबुला। गेंदबाजों की कसी गेंदबाजी और बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने मेजबान श्रीलंका को बुधवार को चार विकेट से हराकर पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। श्रीलंका ने यहां रांगिरी दाम्बुला इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 50 ओवर में आठ विकेट पर 244 रन का स्कोर बनाया। 
 
दक्षिण अफ्रीका ने 42.5 ओवर में छह विकेट पर 246 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए सलामी बल्लेबाल क्विंटन डी कॉक ने 78 गेंदों पर 13 चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 87 रन बनाए। 
 
कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 41 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 49, हाशिम अमला ने 43 गेंदों पर 43, ज्यां पॉल ड्यूमिनी ने 29 गेंदों पर 32 रन और विलेम मुल्डर ने 31 गेंदों पर नाबाद 19 रन का योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से अकिला धनंजय ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। सुरंगा लकमल, कासुन रजीथा और थिसारा परेरा को एक-एक विकेट मिला।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »