29 Mar 2024, 05:27:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मैनचेस्टर में हुई रिद्धिमान साहा के कंधे की सर्जरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2018 4:04PM | Updated Date: Aug 2 2018 4:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा की मैनचेस्टर में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मेडिकल स्टाफ के निरीक्षण में सर्जरी करायी गई है। भारतीय टेस्ट टीम के नियमित विकेटकीपर साहा के कंधे में चोट है जिसके कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू हुई पांच टेस्टों की सीरीज के लिये भी राष्ट्रीय टीम का हिस्सा नहीं बन पाये हैं। भारतीय टीम बर्मिंघम में फिलहाल अपना पहला टेस्ट खेल रही है। साहा की जगह दिनेश कार्तिक विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं जबकि रिषभ पंत अन्य विकेटकीपर हैं।
 
33 साल के साहा इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ बेंगलुरू में खेला गया एकमात्र टेस्ट और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के कई मैचों में भी नहीं खेले थे। उस समय उनके अंगूठे में चोट को वजह बताया गया था लेकिन बाद में जांच के बाद पता चला कि उनके कंधे की मांसपेशियों में चोट है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »