24 Apr 2024, 03:56:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इंग्लैंड में विराट के प्रदर्शन को लेकर कुछ ऐसा बोले रवि शास्त्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2018 5:00PM | Updated Date: Jul 30 2018 5:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख कोच रवि शास्त्री ने भरोसा जताया है कि कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम में किसी भी मैदान और विपक्षी टीम के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करने की क्षमता है और वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करेगी।
 
भारतीय टीम जहां अपने मैदान पर हमेशा शानदार प्रदर्शन करती है उसका विदेशी जमीन पर प्रदर्शन आलोचनाओं के घेरे में रहता है। भारत ने वर्ष 2014 की शुरूआत से अब तक विदेशी मैदान पर 25 टेस्टों में केवल नौ में ही जीत दर्ज की है जिसमें पांच उसने श्रीलंका और दो वेस्टइंडीज से जीते हैं।
 
विराट के नेतृत्व में भारत अपनी चुनौतीपूर्ण दक्षिण अफ्रीका दौरे में भी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 1-2 से हार गई थी। ऐसे में अच्छी फार्म में चल रही इंग्लैंड के खिलाफ एक अगस्त से शुरू होने जा रही पांच टेस्टों की लंबी सीरीज को और भी मुश्किल माना जा रहा है। पूर्व क्रिकेटर एवं कोच शास्त्री ने हालांकि भरोसा जताया है कि मौजूदा भारतीय टीम में बड़े उलटफेर की क्षमता है और विराट के नेतृत्व में टीम जीतने की ताकत रखती है।
 
उन्होंने कहा - हमारे लिये सबसे बड़ी चुनौती विदेशी जमीन पर टेस्ट प्रारूप में निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने की है। हमारा मानना है कि भारत में विदेशी मैदान पर खुद को सर्वश्रेष्ठ टीम साबित करने की क्षमता है। मौजूदा समय में कोई भी टीम विदेशी जमीन पर निरंतर नहीं खेलती है। श्रीलंका में अभी दक्षिण अफ्रीका का जो हाल हुआ वह काफी चौंकाने वाला  रहा। लेकिन हम इंग्लैंड में अपने पिछले प्रदर्शन को जानते हैं और आगे अच्छा करने का प्रयास करेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »