29 Mar 2024, 05:07:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी ने भरा 12.17 करोड़ रुपए टैक्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2018 1:15PM | Updated Date: Jul 25 2018 1:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। इस बार उन्होंने क्रिकेट के मैदान से बाहर रिकॉर्ड बनाया है। धोनी ने वित्त वर्ष 2017-18 में 12।17 करोड़ रुपये टैक्स जमा किया है, जो बिहार-झारखंड में सबसे ज्यादा है। धोनी पिछले कई वर्षों से झारखंड में सबसे अधिक आयकर देने वाले व्यक्ति हैं। 2016-17 में उन्‍होंने 10।93 करोड़ रुपए टैक्‍स के रूप में जमा किया था।
 
धोनी 2013-14 में भी इस क्षेत्र से सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले शख्स थे। झारखंड के मुख्‍य आयकर आयुक्त वी। महालिंगम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बिहार-झारखंड क्षेत्र से व्यक्तिगत श्रेणी में सबसे ज्यादा टैक्स महेंद्र सिंह धोनी ने भरा है, जबकि कॉरपोरेट में सीसीएल ने सर्वाधिक 1500 करोड़ रुपये टैक्स के रूप में दिया है। इस अवसर पर संयुक्त आयकर आयुक्त निशा उरांव सिंहमार सहित अन्‍य अधिकारी मौजूद थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »