19 Apr 2024, 09:37:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वीरेंद्र सहवाग का बड़ा बयान, कहा- पहले जैसे नहीं रहे धोनी, उम्र का पड़ रहा असर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2018 11:09AM | Updated Date: Jul 20 2018 11:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने विकेटीपर महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदा फॉर्म को लेकर बयान दिया है। सहवाग का मानना है कि धोनी अब पहले जैसे नहीं रहे और इसका कारण उनकी बढ़ती उम्र है। सहवाग ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘मुझे लगता है कि धोनी अब पहले जैसे नहीं रहे, उन पर उम्र का वाकई असर पड़ रहा है। वो पहले पारी के अंत तक खेलने की जिम्मेदारी लेते थे। जो गेंद वो डॉट खेलते थे, उसकी भरपाई भी कर देते थे। अगर धोनी या दिनेश कार्तिक में से कोई भी आखिरी ओवर तक टिक जाता तो मैच का नजारा कुछ और ही होता। मैं इस हार के लिए पूरी तरह से बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराता हूं।
 
मैच हारने की भी बताई वजह
सहवाग यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे बातचीत बढ़ाते हुए कहा, ‘‘भारत मैच हारा, क्योंकि बोर्ड पर अच्छे रन नहीं थे। भारत अच्छा टारगेट देने से 30-40 रन पीछे रहा। विराट कोहली, महेंद्र सिंह धौनी, रोहित शर्मा या शिखर धवन कोई भी हो, वो बेहतर बल्लेबाजी कर सकते थे। वो अगर क्रीज पर रुकते तो अच्छा स्कोर मिलता और गेंदबाजी इंग्लिश बल्लेबाजों पर दबाव डाल पाते।
 
इससे पहले भी किए थे टिप्पणी
इससे पहले गौतम गंभीर भी धोनी को लेकर टिप्पणी कर चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी दो मैचों में धौनी ने काफी धीमी बल्लेबाजी की, जिसको लेकर उनकी हर तरफ आलोचना हो रही है। गंभीर ने कहा था कि धौनी की धीमी बल्लेबाजी की वजह से बाकी बल्लेबाज दबाव में आ जाते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »