28 Mar 2024, 23:33:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

'हिटमैन' रोहित ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2018 12:29PM | Updated Date: Jul 14 2018 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इंग्लैंड की टीम गुरुवार को अपने घर में कुलदीप यादव (10-0-25-6), रोहित शर्मा (नाबाद 137) और कप्तान विराट कोहली (75) की भारतीय तिकड़ी के आगे पस्त हो गई। ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने इंग्लिश टीम को आठ विकेट से रौंदा। टीम इंडिया ने रोहित और कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 167 रनों की साझेदारी के दम पर 269 रनों के लक्ष्य को 40।1 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। 
 
 
यह साझेदारी तब आई, जब भारत ने आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर 59 के कुल स्कोर पर शिखर धवन (40) का विकेट खो दिया था। रोहित ने अपनी नाबाद पारी में 114 गेंदें खेलीं और 15 चौके तथा चार छक्के लगाए। अपना 181वां वनडे खेल रहे रोहित के लिए यह 18वां शतक बेहद खास रहा। इस शतक की बदौलत उन्होंने वनडे क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »