20 Apr 2024, 01:01:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धौनी ने मनाया 37वां बर्थडे, साक्षी ने शेयर की इमोशनल पोस्‍ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2018 1:48PM | Updated Date: Jul 7 2018 1:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कार्डिफ। माही, थाला, एमएसडी, कैप्टन कूल इन तमाम नामों से मशहूर टीम इंडिया के सुपरस्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। धौनी के जन्मदिन का सेलिब्रेशन कार्डिफ में टी20 मैच के बाद किया गया। धौनी के बर्थडे सेलिब्रेशन में पूरी टीम इंडिया और सपोर्ट स्टाफ के अलावा उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जिवा भी मौजूद रहीं। केक काटने के बाद सब धौनी के पास गए और उनके साथ सेल्फी क्लिक करके सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाई दी। इन सबके बीच में साक्षी धौनी ने धौनी के बारे में जो कुछ भी लिखा वो आपको भी इमोशनल कर देगा।
 
साक्षी ने धौनी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'जन्मदिन की बधाई आपको। शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल हैं कि आप किस तरह के इंसान हैं। 10 साल में आपसे बहुत कुछ सीखा है और अभी भी सीख रही हूं... जिंदगी में प्रैक्टिल और स्ट्रेटफॉरवर्ड होकर सोचना सिखाने के लिए धन्यवाद। बहुत सारा प्यार और शुक्रिया मेरी जिंदगी को इतना खूबसूरत बनाने के लिए।'
 
धौनी और साक्षी ने 4 जुलाई 2010 को शादी की थी, लेकिन 2008 से एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों की शादी को आठ साल हो चुके हैं, लेकिन अभी भी दोनों के बीच पहले जैसी बॉन्डिंग ही नजर आती है। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 मैच शुक्रवार को कार्डिफ में खेला गया। रोमांचक मैच में भारत को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। धौनी के लिए ये 500 इंटरनेशनल मैच था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »