20 Apr 2024, 12:40:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट ने इंग्लैंड की धरती पर रचा इतिहास, धोनी भी नहीं कर पाए ऐसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2018 11:26AM | Updated Date: Jul 5 2018 11:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ हुए तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। यह जीत अहम साबित होती है, क्योंकि इसके साथ विराट कोहली ने अंग्रेजों की धरती पर इतिहास रच दिया। भारत की यह इंग्लैंड की धरती पर उन्हीं के खिलाफ पहली जीत है। कोहली इंग्लैंड के खिलाफ उन्हीं की धरती पर किसी टी20 मैच में जीत हासिल करने वाले भारत के पहले कप्तान बन गए हैं। मौजूदा समय में टीम के लिए विकेटकीपर की भूमिका निभा रहे महेंद्र सिंह धोनी अपनी कप्तानी में भारत को इंग्लैंड में कोई टी20 मैच नहीं जीता सके। भारत ने धोनी की कप्तानी में 3 टी20 मैच इंग्लैंड में खेले थे लेकिन सभी मैचों में हार ही नसीब हुई।
 
धोनी की कप्तानी में भारत ने लार्ड्स में खेला था पहला मैच
भारत ने इंग्लैंड में पहला मैच 14 जून 2009 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में लॉर्ड्स में खेला। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रन बनाए, पर भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 रनों से हार गई। दूसरा मैच भारत ने 31 अगस्त 2011 को ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला, जहां उन्हें फिर इंग्लैंड ने 6 विकेट से रौंदा। वहीं 7 सितंबर 2014 को भारत ने फिर से इंग्लैंड की धरती पर एजबेस्टन में मुकाबला खेला, लेकिन यहां भी अंग्रेजों ने 3 रनों से जीत दर्ज कर ली। इसी के साथ भारत ने इंग्लैंड की धरती पर हार की हैट्रिक लगा दी, लेकिन अब कोहली ने इंग्लैंड में मिल रही हार सिलसिला तोड़ दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »