17 Apr 2024, 04:11:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

यो-यो टेस्ट में पास हुए रोहित शर्मा पास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2018 5:56PM | Updated Date: Jun 21 2018 5:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम अब इग्लैंड दौरे पर रवाना होगी, लेकिन इससे पहले खिलाड़ियों को यो-यो फिटनेस टेस्ट से गुजरना पड़ रहा है। इसी बीच खबर सामने आई है कि ओपनर रोहित शर्मा ने यो-यो टेस्ट पास कर लिया है और वह इंग्लैंड दौरे पर जाने के लिए तैयार हैं। रोहित शर्मा ने खुद इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट करते हुए दी है। रोहित मैदान पर अपने जुते पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, यो-यो क्लियर, आयरलैंड में मिलते है। अगर रोहित टेस्ट में फेल हो जाते थे तो उनकी जगह अजिंक्य रहाणे को मौका मिलना था, लेकिन अब साफ हो गया कि आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ रोहित ही अपनी भूमिका निभाएंगे।
 
इससे पहले इंग्लैंड दौरे के लिए चुने गए खिलाड़ियों (अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट खेलने वालों को छोड़कर) ने 15 जून के यो-यो टेस्ट दिया था। इस टेस्ट में रोहित शामिल नहीं हुए थे। रोहित एक घड़ी कंपनी के ब्रांड दूत के तौर पर रूस में थे और उन्होंने बीसीसीआई से 15 जून को इस टेस्ट में भाग नहीं लेने की अनुमति ली थी। तब से हालांकि यह बात स्पष्ट नहीं हो पा रही थी कि उनके फिटनेस टेस्ट की तारीख को लगातार क्यों बदला जा रहा है। कप्तान विराट कोहली के अलावा वनडे में रोहित टीम के दूसरे सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »